सहारनपुर। सहारनपुर लोकसभा सीट पर 22417 वोटों से विजय हासिल करने वाले गठबंधन प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान मतगणना के पहले राउंड से लेकर आखिर तक अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राघव लखनपाल शर्मा से बढ़त बनाए रहे। किसी भी राउंड में उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को आगे नहीं निकलने दिया। इसके चलते गठबंधन के कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा बना रहा।
मतगणना स्थल पर गठबंधन में शामिल बसपा, सपा और रालोद के कार्यकर्ताओं का मनोबल शुरू से ही हाई रहा। गठबंधन के बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले हाजी फजलुर्रहमान मतगणना के पहले ही राउंड से अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहे। किसी भी राउंड में वे पीछे नहीं हुए। हालांकि उनकी बढ़त के अंतर में उतार चढ़ाव जरूर बना रहा। सिर्फ डाक से प्राप्त मतपत्रों में ही बसपा प्रत्याशी हाजी फजलुर्रहमान अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के राघव लखनपाल शर्मा से पीछे रहे। डाक मतपत्रों में बसपा प्रत्याशी को जहां 871 वोट मिले, वहीं भाजपा उम्मीदवार को 1780 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा किसी भी राउंड में बसपा प्रत्याशी ने अपने विरोधी उम्मीदवारों को आगे नहीं निकलने दिया।
राउंडवार प्रत्याशियों की स्थिति-------
राउंड----------बसपा------------भाजपा-----------कांग्रेस
पहला----------17407-------------14161------------12534
दूसरा----------33996-------------26563--------------23058
तीसरा---------53570-------------39524--------------34485
चौथा----------76457-------------52211--------------45626
पांचवा--------80884-------------55703---------------46388
छठा----------115977------------80067---------------63284
सातवां-------133462------------95600---------------71758
आठवां-------154051------------107240-------------82357
नौवां---------172883------------124767-------------90304
10----------187649-------------148106-------------95178
11----------200886-------------170968-------------101313
12---------218135------------188598-------------108998
13---------237326------------205401------------116415
14---------253887------------222749-------------124552
15---------270946-----------242911-------------131668
16---------290106------------263954------------137289
17---------310416------------281433------------144039
18--------336662-----------293564-------------150186
19---------356414-----------312277------------156463
20---------373879-----------332348-----------164183
21---------394032-----------351464-----------170686
22---------411032------------375901-----------175821
23--------434891------------391805-----------182537
24-------455661-----------408746-----------128727
25-------475170------------427000----------192108
26-------488680------------442621---------194825
27-------495034------------460494----------197184
28-------503504------------470798----------200642
29-------510043------------476986---------205328
30--------512045------------483386---------206120
31--------512847-----------488848---------206451
32-------512979-----------489181---------206558
33-------513268------------489942---------206908
योग ---- 514139----------491722---------207068