फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद से लड़ने की शपथ दोहराई

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। लाला किशन चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। विद्यार्थियों को आतंकवाद से लड़ने की शपथ दिलाई गई। कोतवाली में भी पुलिसकर्मियों ने विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दोहराई।
विज्ञापन

महाविद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ समाज शास्त्र प्रवक्ता डा. वृतिका ढिल्लन ने मां सरस्वती के चित्र के आगे दीप जला कर किया। उन्होंने आतंकवाद की परिभाषा बताते हुए छात्र-छात्राओं से कहा कि आतंकवाद विरोधी दिवस मनाने का मुख्य मकसद शांति एवं मानवता का संदेश फैलाना है। युवाओं को इस तरह की शिक्षा भी मिले ताकि वह ऐसी गतिविधियों से दूर रहें। डा. नितिन कुमार ने भी आतंकवाद से लड़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि हमें ऐसी स्थिति का मजबूती से मुकाबला करना चाहिए। आतंकवाद की वजह से ही लोगों को जानमाल का भारी नुकसान होता है। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भी आतंकवाद का शिकार हुए थे। छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को आतंकवाद का विरोध करने की शपथ दिलाई गई।
उधर, कोतवाली में पुलिस क्षेत्राधिकारी रामशरण सिंह ने सभी पुलिस कर्मियों को आतंकवाद से लड़ने, किसी भी प्रकार की हिंसा का डटकर विरोध करने, समाज में एकता कायम रखने एवं विघटन पैदा करने वाली ताकतों का विरोध करने की शपथ दिलाई। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक राधेश्याम, एसआई विनीत मलिक, विकास सिंघल, सुशील कुमार, मनोज कुमार, तरुण कुमार, जितेंद्र कुमार सहित तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें