फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेखपुरा कदीम में एक दिन में 1530 लोगों का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
ग्राम शेखपुरा में महिला को साईकिल पर लेकर वैक्सीन लगवाने पहुंचा परिवार - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से मंगलवार को जिले के सबसे बड़ी ग्राम पंचायत शेखपुरा कदीम में एक दिन में रिकॉर्ड टीके लगाए गए। गांव में एक दर्जन केंद्र बनाकर एक दिन में 1530 लोगों का कोरोना टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

एडीएम अनिल कुमार सिंह का दावा है कि टीकाकरण की यह संख्या किसी भी ग्राम पंचायत में एक दिन में सर्वाधिक है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या और क्षेत्रफल के हिसाब से यह जिले का सबसे बड़ा ग्राम है। गांव के लोगों में टीकाकरण को लेकर अनेक प्रकार की भ्रांतियां थीं। इसके चलते लोगों को जागरूक किया गया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुनैहटी खड़खड़ी के प्रभारी डॉ. आशीष चौधरी को शेखपुरा कदीम पर विशेष फोकस करके टीकाकरण के निर्देश दिए। गांव को कई सेक्टरों में बांटकर लेखपाल, ग्राम पंचायत अधिकारी, आशा कार्यकर्ता एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी लगाई गई। अभियान का प्रभारी नायब तहसीलदार अनिल कुमार राम को बनाया गया। मंगलवार को गांव में टीकाकरण के लिए एक दर्जन केंद्र बनाए गए। रिकॉर्ड टीकाकरण को देखते हुए उन्होंने जिलाधिकारी की ओर से सभी कर्मचारियों को टी शर्ट भेंटकर उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें