कोर्ट के आदेश पर भी रिपोर्ट दर्ज नहीं
सहारनपुर। धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के निर्देश पर भी थाना जनकपुरी पुलिस रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। पीड़ित महिला ने एसएसपी से मामले की शिकायत की है।
थाना जनकपुरी क्षेत्र के मोहल्ला देवेंद्र नगर निवासी रेणु धीमान ने बताया कि कुछ लोगों ने उसके साथ 9.43 लाख रुपये की ठगी कर ली थी। आरोपियों के खिलाफ थाना जनकपुरी में तहरीर दी गई। मगर, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। उसने कोर्ट में न्याय की गुहार लगाई थी। न्यायालय ने आरोपियों के खिलाफ थाना जनकपुरी पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि पुलिस उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। आरोपी मुकदमा वापस लेने के लिए उसे धमका रहे हैं। पीड़िता ने एसएसपी से मामले में कार्रवाई की मांग की है।