फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान में पिछड़ने वाली मिलों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भुगतान में पिछड़ने वाली मिलों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

सहारनपुर। गन्ना मूल्य भुगतान और विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक में प्रभारी मंडलायुक्त पीके पांडे ने समय पर गन्ना मूूल्य भुगतान नहीं करने वाली शुगर मिलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चीनी मिलें अपनी पेराई क्षमता के अनुसार गन्ना खरीद करें।
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने मंडल की गांगनौली, भैंसाना, थानाभवन और शामली चीनी मिलों को समय से गन्ना मूल्य भुगतान करने के निर्देश दिए। नानौता एवं सरसावा सहकारी चीनी मिलों के प्रबंधकों ने भरोसा दिलाया कि चीनी बिक्री से प्राप्त धनराशि से गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया जाएगा। जिला गन्ना अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि गांगनौली, भैसाना, शामली, ऊन, थानाभवन और सरसावा मिलें यदि 15 दिनों में गत वर्ष के विकास कमीशन का भुगतान नहीं करतीं हैं तो उनकी आरसी जारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान पेराई सत्र में एस्क्रो एकाउंट से ही गन्ना विकास कमीशन का भुगतान कराया जाए। उन्होंने गन्ना मूल्य भुगतान में पिछडने वाली शुगर मिलों को नोटिस भेजने के निर्देश दिए। उप गन्ना आयुक्त डॉ. दिनेश्वर मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी सहारनपुर डॉ. आरडी द्विवेदी, डीसीओ शामली डॉ. अनिल भारती, डीसीओ मुजफ्फनगर ओपी सिंह यादव सहित सभी चीनी मिलों के अध्यासी एवं यूनिट हैड मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें