फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदीना मनौवरा के शेखुल हदीस का किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। मस्जिद नबवी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम मदीना मनौवरा के शेखुल हदीस डॉक्टर हामिद बिन अहमद बिन अकरम अल बुखारी अल मदनी का रविवार की रात गांव शाहबुद्दीनपुर स्थित मदरसा माहद अस्हाब ए सुफ्फा पहुंचने पर इस्तकबाल किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को खिताब करते हुए मदीना से आए शेखुल हदीस डॉक्टर हामिद बिन अहमद बिन अकरम अल बुखारी अल मदनी ने कहा कि हिंदुस्तान में हिंदू-मुस्लिम भाईचारा, गंगा जमनी तहजीब, मदारिस, खानकाहों व दीनी इदारों के ताल्लुक को देखकर उन्हें बेहद खुशी हुई है। उन्होंने प्रोग्राम में मौजूद लोगों से भाईचारा, इस्लामी अरकान, अच्छे अखलाक, पूर्वी सभ्यता पर अमल करने की अपील की। मदरसे के प्रबंधक कारी मोहम्मद फैजान जामई ने कहा कि शेखुल हदीस डॉक्टर हामिद बिन अहमद बिन अकरम अल बुखारी अल मदनी का छोटे से गांव शाहबुद्दीपुर में आना बड़े सौभाग्य बात है। इससे हमें एक रूहानी शख्सियत की जियारत का मौका मिला है। इससे पूर्व मदरसे में पहुंचने पर शेखुल हदीस डॉक्टर हामिद बिन अहमद बिन अकरम अल बुखारी अल मदनी का प्रबंधक द्वारा शानदार इस्तकबाल किया गया।
इस अवसर पर नौशाद अहमद, जुनैद अहमद, मौलाना मोहम्मद नौमान मिर्जापुरी, अब्दुल कय्यूम, हाफिज अब्दुल खालिक, मुबीन अख्तर, मुंशी नसीम अहमद, मौलाना मुकर्रम, कारी शफीक अहमद, अदनान, मोहम्मद मुस्तफा, हाफिज नाजिम, कैसर हफीज, मौलाना लुकमान, पूर्व प्रधान दाऊद, ग्राम प्रधान मोहम्मद इसरार, नसीम अहमद शाह, मोहम्मद मुस्तकीम सलमानी, मोहम्मद सालिम आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें