फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलवार को होगा भोलेनाथ का विशेष पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। महाशिवरात्रि पर्व पर नगर और देहात के विभिन्न शिव मंदिरों में मंगलवार को बड़ी संख्या में शिवभक्तों द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। मंदिरों में विशेष व्यवस्था और सजावट की जा रही है। कावड़ियों के लिए जगह जगह सेवा शिविर लगाए गए है। मंगलवार को भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर महादेव कुटी, रामबाग, कंकराली, बड़ा शिवालय, मंडीश्वर महादेव मंदिर और गुड़छप्परेश्व महादेव मंदिरों को सजाया गया है। गुड़ छप्पर में तीन दिवसीय मेला आरंभ हो गया है। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए बेरीकेटिंग की गई है। यहां कांवड़ जत्था भी हरिद्वार से गंगा जल लेकर पहुंचेगा। कांवड़ियों के लिए बाईपास मार्ग और शिव चौंक स्थित पंचायती धर्मशाला पर सेवा शिविर लगाया गया। हरियाणा जाने वाले सैकड़ों कांवड़ियों ने शिविर में रुककर विश्राम किया। सहारनपुर मार्ग स्थित कृष्णा कालेज पर लगाए गए सेवा शिविर में रघुनंदन गोयल, अरविंद कपूर, मृगेंद्र कपूर, आदेश नामदेव, अरविंद शर्मा, कश्यप कुमार फौजी, अरविंद मखीजा आदि का सहयोग रहा। पंचायती धर्मशाला में लगे शिविर में गुरदेव शर्मा, सुभाष गर्ग आदि का सहयोग रहा। उधर, रामबाग मार्ग पर स्थित पुरुषार्थी धर्मशाला के शिव मंदिर पर मंगलवार को जागरण का आयोजन होगा। बुधवार सुबह यज्ञ की पूर्ण आहुति उपरांत भंडारे का आयोजन होगा। मंदिर के पुजारी पं. शंभु प्रसाद ज्योतिषाचार्य ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सभी व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें