फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल लेवल चैंपियनशिप में भाग लेकर लौटे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। श्री जगदंबा इंस्टीट्यूट के बच्चों ने नई दिल्ली में आयोजित आईसीमास इंटरनेशनल लेवल एबेकस एंड इजी मैथ चैंपियनशिप में भाग लिया। चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों के अलावा ईरान, श्रीलंका और नेपाल की टीमों सहित करीब 800 विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

संस्थान की प्रबंधक मोनिका गर्ग ने बताया कि दिल्ली स्थित वंदना इंटरनेशनल स्कूल में आहूत उक्त प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने ईरान, श्रीलंका और नेपाल के बच्चों के साथ अपने अनुभव साझा किए। संस्था के सहित 22 बच्चों ने अपने-अपने लेवल की परीक्षा दी। वहां आईसीमास के प्रबंध निदेशक मनोहर प्रसाद और रीजनल मैनेजर उज्ज्वल पांडा ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया कि 17 दिसंबर को परीक्षा परिणाम घोषित कर विजेताओं को दिल्ली में ही पुरस्कृत किया जाएगा। मोनिका गर्ग ने बताया कि गत वर्ष भी संस्था के विद्यार्थियों ने उक्त चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीते थे। उन्होंने आशा जताई कि इस बार भी यहां के विद्यार्थी अपने क्षेत्र और परिवार को गौरवांवित करेंगे। संस्थान संरक्षक सभासद डा. राकेश गर्ग, राजेश्वर शर्मा, रमेशचंद गर्ग, दृष्टि एक प्रयास के संस्थापक अध्यक्ष डा. अमित गर्ग, लायंस क्लब सेंट्रल अध्यक्ष अरविंद पाल कपूर, मनोज गोयल आदि ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें