फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन ने बीमारी की अफवाहों को बताया विपक्ष की हताशा

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। नगरपालिका परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रुशदा बेगम के स्वास्थ्य को लेकर नगर में अफवाहों का बाजार गर्म है। अफवाहों से परेशान कांग्रेसी नेताओं ने इसे विपक्षियों की हताशा करार दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी रूशदा बेगम नगरपालिका अध्यक्ष निर्वाचित हुई है। शुक्रवार को मतगणना के बाद शनिवार से ही उनके स्वास्थ्य को लेकर नगर में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया था। कहा जा रहा है कि रुशदा बेगम बेहद बीमार हैं और उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन अफवाहों से परेशान कांग्रेस नेता एवं पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद ने बताया रुश्दा बेगम एकदम स्वस्थ है। मंगलवार शाम को वह नोमान मसूद के आवास पर सभासद शाजिया मसूद के साथ नजर आई। उन्होंने फैलाई जा रही अफवाहों को विपक्ष की हताशा करार देते हुए कहा कि चुनाव में मुंह की खाने के बाद विपक्षी अब अफवाहें फैलाने के काम में लग गये है। कहा कि वह पूरी तरह स्वस्थ है और जनता की सेवा में काई कसर बाकी नहीं रखेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें