फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल वाले जागे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। हरियाणा के ग्ररुग्राम (पहला नाम गुड़गांव) में रेयान स्कूल में एक बच्चे की गला रेतकर की गई हत्या ने स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था पर बहस छेड़ दी है। रविवार को यहां सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों की संस्था प्रोग्रेसिव स्कूल फोरम के सदस्यों ने बैठक कर बच्चों की सुरक्षा को लेकर मंथन किया।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक विनीत भटनागर ने ग्रुरुग्राम की वारदात की निंदा करते हुए स्थानीय स्कूल संचालकों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहने को कहा। कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल संचालकों और शिक्षकों के भरोसे भेजते हैं। ऐसे में शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वह बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के साथ ही उनकी सुरक्षा पर भी पैनी नजर रखें। इसके लिए स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। सोसायटी के संयोजक सुरेंद्र चौहान और महासचिव सुधीर जोशी ने अभिभावकों से अपने बच्चों की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने की अपील की। कहा कि आजकल इंटरनेट पर ब्लू व्हेल नाम का गेम आ रहा है, जिसे खेलने वाले ज्यादातर लोगों ने मौत को गले लगाया है। ऐसे में बच्चों को ब्लू व्हेल गेम से दूर रखें। उन्होंने स्कूल संचालकों से स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर और अलर्ट होने को कहा। बैठक में बैठक में भव्य जैन, अलका कुमार, रोमिला बांगा, वैष्णवी कपिल, राहुल कालरा, डॉ. किरन, पूनम श्रीवास्तव, अनीता पंवार, बबीता मलिक, कुमुद पुंडीर, सीमा सिंह, विकास अग्रवाल, नीरजा सिंह, सुनीता शर्मा, अमित के सेठी, अंशुल सिंघल, एमके शर्मा, डीके धीमान, डीके पुंडीर, डॉ. एसपी चौहान, आजाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें