छात्रों ने कैनवास पर उकेरी मन की अभिव्यक्ति
देवबंद (सहारनपुर)। श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को ईंधन संरक्षण शीर्षक पर निबंध लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
छात्र प्रत्यक्ष, भारती, अनिका, वर्णिका त्यागी, खुशी राणा, दिव्या त्यागी, विदुषी, केशव नामदेव, दीपांशी, हर्ष गर्ग, साकिब, फरहान, तानिया, हर्ष कपिल व स्मृति आदि ने निबंध लेखन में कुछ सुझाव जैसे हमें अधिक से अधिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करना चाहिए, प्राकृतिक संसाधनों को कटने से रोकना चाहिए तथा सौर ऊर्जा का प्रयोग आदि बौद्धिक कला का प्रदर्शन किया। वहीं, दूसरी ओर विपुल, वृंदा, स्वाति, आयुषी, इस्मा, आशीष आदि ने कैनवास पर रेखाओं द्वारा चित्रों के माध्यम से विविध भावों को अभिव्यक्त कर ईंधन बचत की ओर संकेत दिया। प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने छात्रों को बताया कि किस प्रकार से हम ईंधन संरक्षण कर सकते हैं, क्योंकि युवा वर्ग सर्वाधिक ईंधन का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर शिप्रा गुप्ता, सुषमा राणा, रेनू कपिल, मोहिनी धीमान, विनीत कुमार आदि रहे।