सीएचसी में फार्मेसिस्ट ने नग्न होकर मचाया उत्पात
नानौता (सहारनपुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानौता पर बृहस्पतिवार सुबह नग्न अवस्था में सिर मुंडाए एक फार्मेसिस्ट ने जमकर हंगामा किया। इस हालत में फार्मेसिस्ट को देख स्टाफ और अन्य लोग हैरान रह गए। बाद में अस्पताल स्टॉफ ने युवक को बमुश्किल काबू कर कमरे में बंद किया गया।
दोपहर करीब ढाई बजे नानौता स्थित सीएचसी पर यह नजारा देखने को मिला। नकुड़ निवासी सीएचसी पर अप्रेंटिस करने वाला एक युवक अस्पताल परिसर पहुंचा। उसने सिर मुंडवा रखा था। देखते ही देखते उसने शरीर से पूरे कपड़े निकाल दिए और अस्पताल परिसर में दौड़ने लगा। इस हालत को देखकर वहां मौजूद लोग उसने रोकने का प्रयास करने लगे। काफी देर तक चले उत्पात के बाद स्वास्थ्य केंद्र के कुछ कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। फिर उसे कपड़े पहनाकर कमरे में बंद कर दिया। बाद में युवक को उसके परिजनों को मोबाइल पर सूचित कर उनके सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में सीएचसी चिकित्सकों का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि युवक की मानसिक स्थिति सही नहीं है।