फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: उपखनिज का अवैध परिवहन करते 15 वाहन पकड़े, रिपोर्ट कराई दर्ज

Fri, 27 Dec 2024 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट। उपखनिज के अवैध एवं ओवरलोड परिवहन को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बिना रायल्टी व ओवरलोड परिवहन करते हुए पकड़े गए 15 वाहनों के मालिकों, चालकों व संबंधित स्टोन क्रशर मालिकों के खिलाफ बेहट, सरसावा व नकुड़ कोतवाली में केस दर्ज कराए गए है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश मिश्र ने बताया कि 20 से 23 दिसंबर की रात खनन विभाग की टीम द्वारा बेहट, नकुड़ व सरसावा क्षेत्र में खनिज का परिवहन करने वाले वाहनों की चेकिंग की गई थी। इस दौरान 15 वाहन ऐसे पकड़े गए, जिनमें ओवरलोड खनिज था और उनके चालकों के पास परिवहन से संबंधित प्रपत्र नहीं थे। सभी वाहनों को पकड़ कर सीज करा दिया गया और इनके मालिकों, चालकों व जिन स्टोन क्रशरों से खनिज लोड किया गया था उनके मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया, कि बेहट क्षेत्र में ऐसे तीन स्टोन क्रशरों के नाम सामने आए है, जिनमें अनादित्य स्टोन क्रशर, राधे कृष्ण स्टोन क्रशर एंड स्क्रीन प्लांट व राधे स्टोन क्रशर बरथा कोरसी थाना बेहट शामिल हैं। एडीएम एफ ने बताया कि सहारनपुर व हरियाणा के कुछ अज्ञात स्टोन क्रशर है, जिनके मालिकों द्वारा बिना रायल्टी खनिज का परिवहन कराया जा रहा है।

इनके खिलाफ हुई रिपोर्ट दर्ज


अख्तर पुत्र मेंहदी हसन निवासी सहारनपुर रोड यमुनानगर हरियाणा, मुनव्वर पुत्र मेंहदी हसन व अनवर पुत्र मेंहदी हसन निवासी गांव रुटोल थाना झिंझाना जनपद शामली, अफसर पुत्र साजिद व हारिश पुत्र मजहर निवासी जगाधरी हरियाणा, उमैद पुत्र रुकुमदीन निवासी गांव बुड्ढा खेड़ा थाना गंगोह, इस्तकार पुत्र वरसुद्दीन निवासी गांव राजपुर चाजपुर जनपद मुजफ्फरनगर, भूरा पुत्र शफीक निवासी गांव घाटमपुर थाना नकुड़, मुर्तजा पुत्र नाजिम निवासी गांव ढालपड़ा थाना गंगोह, आजम पुत्र शाहदीन निवासी कलेसर यमुनानगर हरियाणा, आजम पुत्र सादीन निवासी मैनपुरा थाना गंगोह, कल्लू पुत्र पल्ला निवासी कुलपुर जगाधरी हरियाणा, महताब पुत्र इकराम निवासी नकुड़, उमैर पुत्र रुकमद्दीन जगाधरी, शाहीन पुत्र शादिल बुड्ढा खेड़ा थाना गंगोह, इस्लाम पुत्र सौकत व जीशान पुत्र मतलूब बुढनपुर गंगोह, अकरम खान पुत्र सलीम गांव मंडी सबापुर जगाधरी, अफजाल पुत्र जमशैद गंगोह, उत्तम कुमार शांतानंद शेखपुरा शामली, सोनिया बालियान पत्नी हरेंद्र पल्लवपुरम मेरठ, जय शिव ट्रेडर्स फरीदाबाद, नूरदीन पुत्र महीनुद्दीन पट्टी काटगढ़ महावतपुर बौली बागपत व मोहम्मद रजा पुत्र रिजवान पुरानी मस्जिद यमुनानगर हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें