फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 गांवों में मिले बुखार के 144 मरीज, 13 लोगों में डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए चिकित्सा विभाग की ओर से शुक्रवार को जनपद के अलग-अलग ब्लॉक के 26 गांवों में शिविर लगाए गए। इनमें 144 रोगी बुखार के मिले, जिनके नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। उधर, पहले से भेजे गए नमूनों की जांच में 13 मरीजों में डेंगू की भी पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जनपदीय एवं ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य टीमों द्वारा ब्लॉक देवबंद के गांव बास्तम, साखनकलां, सुल्तानपुर, मिरगपुर, साधारणपुर, ब्लॅाक सुनहैटी खड़खड़ी के गांव कोटा, सीडकी, सूभरी ख्वाजा, जंधेड़ी, कांकरकुई, नन्हेड़ा गुर्जर, नया गांव, शर्बतपुर, चुन्हेटी शेख, बेरीतगा, खानपुरा, नौजली, ब्लॉक रामपुर मनिहारान के गांव धटेड़ा सूभरी, ब्लॉक पुवांरका के गांव मोहिद्दीनपुर, ब्लॉक गंगोह के गांव रादौर, ब्लॉक मुजफ्फराबाद के गांव बरौली, करोंदी, अलहेड़ी, बीजोपुरा आदि जगहों पर स्वास्थ्य शिविर लगाए गए। 475 लोगों में से 144 बुखार के मरीज पहुंचे। इनके अलावा 2838 लोगों को घर-घर जाकर संचारी रोगों से बचने के लिए जागरूक किया गया। उधर, सीएमओ डॉ. संजीव मांगलिक, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने भी गंगोह के गांवों का दौरा किया। उनके साथ सीएचसी प्रभारी डॉ. रोहित वालिया आदि भी रहे। उनकी उपस्थिति में रोगियों की जांच करने के साथ ही उन्हें दवाएं भी वितरित की गईं। सीएमओ ने भी लोगों को संचारी रोगों से बचने के लिए जागरूक किया। साथ ही चेतावनी दी कि जिन भी घरों में लार्वा पाया जाता है उन पर पांच हजार रुपये तक का जुर्माना लगेगा। ऐसे में जरूरी है कि लोग अपने घरों में कहीं भी पानी जमा ना होने दें। उधर, पूर्व में भेजे गए नमूनों में 13 लोगों में डेंगू की भी पुष्टि हुई है। चिकित्सा विभाग के अनुसार जनपद में अभी तक डेंगू के 175 मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें