फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और टेंपो की टक्कर से चार महिलाओं सहित 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कार और टेंपो की टक्कर से चार महिलाओं सहित 10 घायल
विज्ञापन

नागल (सहारनपुर) । नागल गागलहेडी मार्ग पर शनिवार शाम एक कार ने टेंपो को टक्कर मार दी। हादसे में चार महिलाओं सहित दस लोग घायल हो गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया। कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन

इसरार पेपर मिल रोड पर टेंपो चलाता है। शाम करीब चार बजे वह सहारनपुर से सवारी बैठाकर सीडकी के रास्ते नागल आ रहा था। गांव खजूरवाला के पास पीछे से आ रही एक कार ने टेंपो में टक्कर मार दी। हादसे में रजत निवासी खजूरवाला, शिवानी गांव इस्माइलपुर, अभिलाषा पांडौली, दीपक लाखनौर, दिव्या गांधी कालोनी मुजफ्फरनगर, प्रकाशी घसौती, प्रथम बढेडी कौली, राजबीर और पांच वर्षीय लवीश खजूरवाला घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी नागल में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनो वाहनों को कब्जे में लेते हुए कार चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें