फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविदास जयंती पर धूमधाम से निकाली गई शोभायात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। लखनौती। नागल। छुटमलपुर। नकुड़। नानौता। गंगोह (सहारनपुर)। संत रविदास जी का 642 वां प्रकटोत्सव जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य शोभायात्राएं निकाली गई।
विज्ञापन

चिलकाना के सुल्तानपुर में शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के संयोजक पं. जयनाथ शर्मा ने किया। इस दौरान राज्य मंत्री डा. धर्मसिंह सैनी के प्रतिनिधि रवि सैनी, नगर पंचायत चेयरमैन अकबर कुरैशी, हरिचंद प्रधान, अहसान अहमद, अमृतलाल, इमरान अहमद, बीसी राम, चुन्नी लाल, राजू, मुकेश कुमार, अनुभव तिवारी, मान सिंह, आकाश कुमार कांशी, धूम सिंह, राजपाल सैनी, प्रकाश चंद सैनी, संदीप, डा. हुकम सिंह, मरगूब अंसारी, जनेश्वर, डा. कुलदीप, संजय प्रधान, विजय सैनी, समय सिंह आदि उपस्थित रहे। इसके अलावा गांव बुड्ढाखेड़ा, रघुनाथपुर, पटनी, परसागढ़ उर्फ सलीरा में भी संत रविदास की शोभायात्रा निकाली गई।
लखनौती में संत शिरोमणि रविदास जयंती के उपलक्ष्य में निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अब्बास अली, अख्तर खान, मोनू चौधरी एवं राकेश कुमार ने किया। शोभायात्रा रविदास मंदिर से शुरू होकर मेन बाजार, हरनामगढ़, शकरपुर साकरोर से होती हुई वापस रविदास मंदिर में पहुंची। कमेटी अध्यक्ष जागीर सिंह, जनेश्वर प्रसाद, अमित कुमार, रूपचंद, अतर सिंह, सुक्कड़ भगत, मुकेश डाबरा, पहल सिंह, पवन कुमार रहे। नागल में शोभायात्रा का शुभारंभ बसपा के पूर्व विधायक रविंद्र कुमार मोल्हु व लोकसभा प्रभारी फजलुर्रहमान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर उन्होंने कहा कि हमें महापुरुषों के बताये रास्ते पर चलना चाहिए। एनआरआई सुशील कुमार शांति, जिला अध्यक्ष ऋषिपाल गौतम, मंडल कॉअर्डिनेटर जनेश्वर प्रसाद, राजबीर प्रधान, मुकेश मोल्हु, आशीर्वाद आर्य, हमजा मसूद, शीला चक्रवर्ती, प्रदीप काला, लेखराम , जयपाल प्रधान, राजकुमार बुच्चा, मांगेराम, शिवचरण, गौतम प्रधान, राकेश, इरफान, प्रमोद, बबला, जयप्रकाश, विजेंद्र मलिक, डा. सोनू आदि रहे। छुटमलपुर में डाक बंगले से संत रविदास जयंती शोभायात्रा का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्पेंद्र, अनिल ओजस्वी, सतीश रावत, भीम आर्मी के विनय रतन आदि ने किया। इसके बाद शोभायात्रा बैंडबाजों के साथ पूरे कसबे में भव्य रुप से निकाली गई। जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में भारतीय सैनिकों के वेश वाली झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

नकुड़ के मोहल्ला सुजातपुरा स्थित संत रविदास मंदिर में शोभायात्रा का उद्घाटन नगर पालिका चेयरमैन शाहनवाज खान ने किया। जबकि मोहल्ला चौधरीयान स्थित रविदास मंदिर में शोभायात्रा का उद्घाटन सरदार जगजीत सिंह ने किया। चेयरमैन शाहनवाज खान, संदीप कर्णवाल, वेदपाल सिंह, हरिकिशन, सचिन, बाबूराम, रणजीत सिंह, अमर सिंह, ओमपाल, सभासद त्रिलोक चंद, मुनेश कुमार , सलेक बर्मन, महेश कुमार, दुर्गा प्रसाद, रविंद्र, सौरव बाबरे, अमरीश कुमार रहे।
नानौता के मोहल्ला सरावज्ञान स्थित संत रविदास मंदिर में हवन पूजन के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा का शुभारंभ बसपा पश्चिमी उप्र प्रभारी जगपाल सिंह व नगर पंचायत प्रतिनिधि सरफराज अख्तर मुन्ना जैदी, किसान सेवक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजपाल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इससे पूर्व मंदिर परिसर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में ज्योति प्रज्ज्वलित जितेंद्र कुमार द्वारा की गई। शोभायात्रा के दौरान किसान सेवक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य राजपाल सिंह, जितेंद्र कुमार, शीशपाल सिंह, अब्बास जैदी, राजेंद्र कुमार, माज सिद्दीकी, सभासद सन्नी सैनी, प्रदीप कुमार, फरजंद अली, शशीकांत, कुलदीप कुमार, सुशील कुमार, राजेश कुमार, सचिन कुमार, ज्ञानचंद, जयपाल सिंह, कशिश, आकाश, दीपक, रजनीकांत, अनुज कुमार, रोमीकांत, विपिन कुमार, सूर्यकांत आदि रहे।
गंगोह में कमेटी के प्रधान मनोज कुमार ने संत रविदास जी की आरती उतारी और झंडी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों और मोहल्लों से होती हुई वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में दिल्ली सहित अनेक स्थानों के बैंड, अखाड़े, तासा पार्टी एवं संत रविदास के जीवन पर आधारित झांकियां शामिल रही। मुख्य सवारी पर संत रविदास के रूप में कुणाल विराजमान थे। शोभायात्रा में लेखराज, दिनेश डाबरे, चंद्रपाल, चंद्रमोहन सहगल, सतीश कुमार, राजकुमार, विकास कुमार, मुकेश डाबरे, बृजपाल सिंह, अशोक कुमार, अरविंद कुमार, राजू वर्मा, महेंद्र, प्रकाश चंद, जोगेंद्र सहगल आदि का योगदान रहा। रविदास सत्संग समिति, महात्मा भोले नाथ समिति, युवा रविदास समिति, युवा अंबेडकर समिति, मां वैष्णो देवी मंदिर समिति का भी कार्यक्रम में योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें