फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी और आरएसएस की वजह से मुसलमान देश में खौफजदा: उलमा

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी द्वारा 25 नवंबर से पहले अयोध्या से पलायन करने वाले बयान का देवबंदी उलमा ने समर्थन किया है। उलमा ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस वक्त मुल्क के हालात बेहद खतरनाक हैं। आरएसएस व बीजेपी के लोगों ने देश का माहौल इस हद तक खराब कर दिया है कि मुसलमान दहशत के साये में जी रहे हैं।
विज्ञापन

बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी के अयोध्या से पलायन करने वाले बयान पर मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि इकबाल अंसारी ने जो बयान दिया है आज इसी तरह के हालात बनाए जा रहे हैं। आरोप लगाया कि जैसे जैसे चुनाव नजदीक आता है बीजेपी मुल्क के हालात खराब करती है ताकि वो सत्ता हासिल कर सके। उन्होंने कहा कि इकबाल अंसारी का बयान काफी हद तक दुरुस्त है। क्योंकि इस वक्त मुल्क के हालात बेहद खतरनाक हैं। बीजेपी और आरएसएस के लोगों ने मुल्क को माहौल को इतना खराब कर दिया है कि यहां रहने वाला मुसलमान दहशत के साये में जी रहा है। मुफ्ती असद कासमी ने यह भी कहा कि मुसलमानों ने हिंदुस्तान के लिए अपनी जान की बाजी लगाकर कुर्बानियां दी हुई हैं। उन्होंने मुल्क की आजादी में अपना खून बहाया है। यहां की मिट्टी में मुसलमानों का खून शामिल है। इसलिए मुसलमान हिंदुस्तान छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। वह यहीं पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें