फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व रिकॉर्ड के लिए दादरी में होगा सौ घंटे का मैराथन मुशायरा

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी में होगा सौ घंटे का मैराथन मुशायरा
विज्ञापन

देवबंद(सहारनपुर)। अखलाक की हत्या के बाद चर्चाओं में आया उत्तर प्रदेश का दादरी कस्बा 28 अक्तूबर के बाद अदब के नाम से जाना जाएगा। दरअसल दादरी की सरजमीन पर इंडिया और विश्व रिकॉर्ड के लिए सौ घंटे का मैराथन मुशायरे का आयोजन होने जा रहा है। जिसकी शुरुआत 28 अक्तूबर से होगी। सौ घंटों तक नॉन स्टॉप चलने वाले इस मुशायरे से शायर नदीम फर्रुख वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाएंगे। इस मुशायरे में 555 शायर शामिल होंगे।
एक शहर, एक मुशायरा, एक नाजिम और पांच सौ पचपन शायर मिलकर बनाएंगे लगातार सौ घंटे शायरी पढ़ने का विश्व रिकॉर्ड। इसके लिए 28 अक्तूबर को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड व लिम्का बुक ऑफ इंडिया रिकॉर्ड के अधिकारी पहुंचेंगे चर्चित दादरी कस्बे की सरजमीन पर। ऐ वतन तेरे लिए शीर्षक से सौ घंटे का नॉन स्टॉप मुशायरा व कवि सम्मेलन कर विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारियों में जुटे प्रसिद्ध शायर नदीम फर्रुख ने बुधवार को मोहल्ला किला स्थित शायर नदीम शाद के आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए मैराथन मुशायरे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दादरी में 28 अक्तूबर रात आठ बजे से यह आयोजन शुरू होगा और 1 नवंबर को 12 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगा। जिसमें देश के नामचीन शायरों से लेकर छोटे शायरों को आमंत्रित किया गया है। जिनकी संख्या 555 होगी। नदीम फर्रुख ने बताया कि इसके लिए एक एप भी लांच की गई है जिसे प्ले स्टोर से डाउनलॉड कर मुशायरे को देखा जा सकेगा। एक न्यूज चैनल भी इसका सौ के सौ घंटे सीधा प्रसारण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह शायर और कवि करेंगे शिरकत
डा. नवाज देवबंदी, डा. कुमार विश्वास, हरिओम पंवार, विष्णु सक्सेना, शैलेश कुमार, डा. नदीम शाद, राहत इंदौरी, सिकंदर हयात गड़बड़, अशोक चक्रधर, सुरेंद्र शर्मा, विनीत शुक्ला, ताहिर फराज, प्रवीण शुक्ल, जावेद अख्तर, मुनव्वर राणा, वली वकास, वसीम बरेलवी आदि नामचीन शायर शामिल होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें