फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले नवरात्र से ही बाजारों में लौटी रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले नवरात्र से ही बाजारों में लौटी रौनक
विज्ञापन


सहारनपुर। नवरात्र शुरू होते ही बाजारों में रौनक लौट आई है। श्राद्ध के बाद नवरात्र के पहले ही दिन वाहनों के साथ ही आभूषणों की काफी खरीदारी की गई। आनलाइन शापिंग में भी नवरात्र उत्सव में दिए जा रहे ऑफर के हिसाब से खरीदारी शुरू हो गई है। युवाओं में मोबाइल, लैपटॉप, गैजेंट्स, गारमेंट्स और इलेक्ट्रानिक्स आइटम के प्रति काफी क्रेज रहा। शहर की एजेंसियों पर पहले दिन 300 से अधिक वाहन खरीदे गए। इनमें दुपहिया वाहन अधिक रहे।
बता दें कि श्राद्ध के चलते बाजार में पिछले 15 दिन से सन्नाटा छाया था। लोग नवरात्र की इंतजार कर रहे थे। बुुधवार को पहले नवरात्र पर वाहनों की एजेंसियों, सराफ, कपड़ों और इलेक्ट्रोनिक्स की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लग गई। लोगों ने टू और फोर व्हीलर वाहन, सोने-चांदी के आभूषण, कपड़ों और इलेक्ट्रानिक्स आइटम की खरीद की। शहर के रायवाला, रानी बाजार, मोरगंज बाजार, शहीद गंज बाजार, नेहरू मार्किट, कोर्ट रोड पर खरीदारी करने वालों की काफी भीड़ रही। पुराने शहर के सराफा बाजार और कोर्ट रोड स्थित सोने-चांदी के आभूषणों की दुकानों पर पहुंचकर लोगों जेवरात खरीदे।
विज्ञापन

-------------------------------
किसी ने बाइक, किसी ने कार खरीदी
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित वाहनों की एजेंसी पर बाइक खरीदने आए शारदानगर निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह कई दिनों से बाइक लेना चाहते थे, लेकिन श्राद्ध में नई चीज नहीं खरीदी जाती है। इस वजह से रुके थे। उन्होंने पहले नवरात्र पर बाइक खरीदी है। नुमाइश कैंप निवासी संजीव फुटेला ने बताया कि उन्होंने दिल्ली रोड स्थित एक एजेंसी से कार खरीदी। हकीकत नगर निवासी भानू प्रताप ने कोर्ट रोड स्थित इलेक्ट्रानिक्स की दुकान से एलईडी और फ्रिज खरीदा है। गुरुद्वारा रोड निवासी राजीव चावला ने बताया कि उन्होंने सराफा बाजार स्थित एक दुकान से सोने के आभूषण खरीदे हैं।
-------------------------------------------
उनकी एजेंसी से पहले दिन 20 फोर व्हीलर और 100 टू व्हीलर वाहनों की बिक्री हुई है। 15 दिनों से बाजार में मंदा था। लेकिन नवरात्र और आगे दीपावली जैसे त्योहारों से काफी उम्मीदें हैं। आने वाले दिनों में और खरीददारी होगी। - निपुन जैन, स्वामी स्वाति होंडा, दिल्ली रोड
----------------------------------------------
हमारी एजेंसी पर 70 वाहनों की बिक्री हुई है। पिछले 15 दिन में मात्र 50 वाहन ही बिके थे। लेकिन पहले नवरात्र पर अच्छी सेल हुई है। लोगों ने वाहन बुक भी कराएं है। - अजय वर्मा, स्वामी भगवान मोटर्स दिल्ली रोड
---
नवरात्र शुरू हो गए हैं। इसलिए आभूषणों की खरीद बढ़ेगी और आने वाले दिनों में बाजार काफी अच्छा जाने की उम्मीद है। -- नितिन जैन, स्वामी मुद्रिका ज्वैलर्स कोर्ट रोड
विज्ञापन

---------------------------------
पहले नवरात्र पर तो कम ही खरीदारी रही है। लेकिन आगे के दिनों में उम्मीद ज्यादा है। इसलिए अभी बाजार में पूरी रौनक के लिए कुछ इंतजार करना होगा। आभूषणों की खरीदारी के लिए धन तेरस और दीपावली जैसे मौकों पर अधिक ग्राहक आते हैं। - सराफ राम राजीव सिंघल, सराफा बाजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें