फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन धर्मावलंबियों ने निकाली भव्य जल कलश यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। अनंत चतुर्दशी पर्व के अवसर पर नगर के जैन धर्मावलंबियों द्वारा नगर के प्रमुख बाजारों से होकर भव्य जल कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर जैन मिलन एवं महिला जैन मिलन की ओर से विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार भी प्रदान किए गए।
विज्ञापन

सुबह से ही भगवान आदिनाथ जैन मंदिर एवं चंद्रप्रभु चैताल्य में जैन श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना की गई और बैंडबाजों के साथ नगर प्रमुख बाजारों से होकर भव्य जलकलश यात्रा निकाली गई। जलकलश यात्रा में इंद्र बने बच्चे जल कलश लेकर चल रहे थे, जबकि जैन श्रद्धालु नंगे पांव चलकर भजन गा रहे थे। जल कलश यात्रा प्रमुख बाजारों से होकर चंद्रप्रभु चैताल्य पहुंची जहां पर श्री जी का जलाभिषेक किया गया। नृत्य प्रस्तुत किये गए। तत्पश्चात जल कलश यात्रा वापस जैन मंदिर पहुंची जहां पर झंडों द्वारा भगवान श्री के जयनाद के साथ जलाभिषेक किया गया। विगत रात्रि महिला जैन मिलन की और से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में वर्षा जैन के निर्देशन में णमोकार की महिमा, शिखर जी यात्रा, संस्कारों का महत्त्व नाटिका का सशक्त मंचन किया गया। कार्यक्रम संयोजिका वर्षा जैन ने बताया कि संयम जैन द्वारा णमोकार मंत्र की महिमा का वर्णन विशेष रूप से सराहा गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डॉक्टर मयंक जैन एवं संजय जैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं श्री जी के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। संचालन पंकज जैन और शिवम जैन ने किया। जैन मिलन सदस्य पंकज जैन द्वारा निकाले गए बंपर लक्की ड्रा में मुकेश जैन ने बाजी मार ली। इस मौके पर प्रीतम प्रसाद जैन, सुशील जैन, राजीव जैन, पारस जैन, प्रदीप जैन, संजीव जैन, संयम जैन, राजेश जैन, मनोज जैन, धीरज जैन, साक्षी जैन, निशा जैन, बीना जैन, नीलम जैन, सरिता जैन, उमेश जैन, अनिता जैन, दीपाली, ऋतु, वर्षा, सिमोना, नियति रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें