फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोचर की सड़क पर कीचड़ होने से छात्रों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। गोचर महाविद्यालय के सामने रजबहे की खुदाई के दौरान पटरी पर बनी सड़क पर मिट्टी डाले जाने से यह मार्ग कीचड़ में तब्दील होकर रह गया है। छात्रों को इस मार्ग से गुजरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर यह मार्ग टूटा है, वहीं कीचड़ में बने गड्ढों के कारण वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। छात्रों एवं ग्रामीणों ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर इस मार्ग को ऊंचा उठाने की मांग की है।
विज्ञापन

गोचर महाविद्यालय गुर्जर आईटीआई, गोचर कृषि इंटर कालेज गांव घसौती आने वाले मार्ग पर स्थित है। यह मार्ग रजबहे की पटरी से होकर गुजरता है। अभी हाल की में इस रजबहे की सिंचाई विभाग द्वारा खुदाई की गई थी और मिट्टी को इस मार्ग पर डाल दिया गया था, अब वर्षा के कारण यह मिट्टी कीचड़ में तब्दील होकर रह गई है जिस स्थान पर यह मिट्टी डाली गई है इस सड़क में गड्ढे बने हैं। कीचड़ के कारण गड्ढे नहीं दिखाई देने पर वाहन चालक इनमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। गांव घसौती निवासी कंवरपाल पुत्र उधल के नेतृत्व में ग्रामीणों एवं कालेज के छात्रों ने समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर इस मार्ग को ऊपर उठाने व सिंचाई विभाग द्वारा डाली गई मिट्टी की सफाई किए जाने की मांग की है।
दो दिन पूर्व भाकियू के तहसील अध्यक्ष चौधरी जगपाल ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया था कि कालेज आने वाले छात्र-छात्राएं व ग्रामीण कीचड़ से होकर गुजर रहे हैं। इस मार्ग का पुन: निर्माण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें