फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुत्थी उलझी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। दल्हेड़ी गांव में मिले युवती के शव के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस खाली हाथ है। युवती की हत्या हुई है या फिर उसने आत्महत्या की है। इस पर भ्रम बना हुआ है। पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को गांव दल्हेड़ी निवासी धर्मवीर पुत्र बुच्चा के घर उसकी ही 21 वर्षीय बेटी सोनिया का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई थी। परिजन मृतका के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां शव के पास मौजूद मृतका की मां व दादी पुलिस को कुछ नहीं बता सकी। बाकी परिजन पुलिस को देखकर फरार हो गये। पुलिस ने शव को उसके घर से ही कब्जे में लेने के बाद पंचनामा भरकर डाक्टरी परीक्षण के लिये सहारनपुर भेज दिया था। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस युवती की हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझा नहीं पाई है। रविवार शाम ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, थाना प्रभारी का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें