फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। विधायक प्रदीप चौधरी ने विकास से वंचित अनेक कालोनियों में अपनी निधि से डेढ़ करोड़ से ज्यादा के विकास कार्य स्वीकृत कराये है। जिनमें से कुछ पर कार्य अंतिम चरण में है, जबकि कुछ पर शुरू हो गया है। अन्य की नापतौल की जा चुकी है। इनके टेंडर निकालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विधायक प्रदीप चौधरी ने बताया कि बुद्ध विहार कालोनी की तमाम कच्ची एवं उबड़ खाबड़ सड़कों क ा निर्माण करा दिया गया। बिजली के खंभे लगवाए गए। बाबा हरिदास कालोनी की अर्जुन सैनी वाली और गुड़छप्पर मार्ग स्थित नवविकसित कालोनी में प्रधान संजय सैनी एवं अध्यापक कमलेश वर्मा वाली सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है। बताया कि जंधेड़ा मार्ग स्थित कालोनी में मंदिर वाली सड़क पर निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। जलमग्न हो जाने वाली दलित बस्ती लेखूवाला चौक के साथ ही आसपास की तमाम गलियों के अलावा महेंद्र वर्मा एवं आदेश गोयल के सामने वाली सड़क का निर्माण कार्य भी अतिशीघ्र शुरू होने वाला है। क्षेत्रवासियों ने विधायक के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें