फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर के रेलवे स्टेशन पर हुई ट्रेनों में चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। संगम एक्सप्रेस में बम की सूचना के बाद सहारनपुर में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। सहारनपुर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में रेलवे पुलिस ने चेकिंग की। डॉग स्क्वाड के साथ यात्रियों के सामान की तलाशी ली गई।
विज्ञापन

मेरठ से इलाहाबाद जाने वाली संगम एक्सप्रेस में सोमवार को बम होने की सूचना के चलते हापुड़ में घंटों तक रोका गया था। बाद में उसे रवाना कर दिया गया था, लेकिन अधिकारियों ने इस सूचना को काफी गंभीरता से लिया और सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया। सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने कड़ी चेकिंग की। मंगलवार को रेलवे पुलिस ने डॉग स्कवाड को लेकर रेलवे स्टेशन का कोना-कोना तलाशा। सभी प्लेटफार्म, स्टेशन परिसर, पार्किंग क्षेत्र की चेकिंग की। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई। ट्रेनों में भी चेेकिंग की गई। यात्रियों के बैगों की तलाशी ली। शाम तक रेलवे पुलिस ने चेकिंग अभियान जारी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें