सहारनपुर। तीसरे नवरात्र पर महानगर के सभी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से मां चंद्रघंटा की आराधना और व्रत रखा। मंदिर पूरे दिन मां भगवती के जयकारों से गूंजते रहे।
श्री शिव शक्ति तहसील मंदिर में पंडित अभिषेक कृष्णात्रेय ने यज्ञ कराया। पंडित जी ने कहा कि मां भगवती की आराधना से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। मां चंद्रघंटा मनुष्य का कल्याण करती है। राधा-विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने पूजन और हवन कराया। आवास-विकास स्थित हरि मंदिर में युवा जागरण समिति के पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से मां चंद्राघंटा की पूजा-अर्चना की। गोविंद नगर स्थित वैष्णो सिद्धपीठ महाकाली भैरव मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया। पंडित जितेंद्र गौड़ ने पूजन कराया। बेहट रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज ने विधिविधान से पूजा संपन्न कराई। श्री दुर्गा मंदिर, श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, श्री साईंधाम, श्री नारायणपुरी मंदिर में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव ने नवदुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की आराधना की। श्रद्धालुओं के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। उधर, मोहल्ला गोविंदनगर में नवरात्र को लेकर भजन संध्या का आयोजन किया गया। मां भगवती की महिमा का गुणगान किया गया। मां के भजनों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान मंजू शर्मा, सुदेश, शिखा, मानसी, ज्योति, बीना देवी, साक्षी, ममता कश्यप, खुशी, पूजा, अरयना, सीमा, दीया, बिमला, आरती, प्रियांशी, ईशा, गौरवी, सिम्मी, कन्नु, मन्नु, वाणी, प्रिंस, देव, शिवम, वैशाली मौजूद रहे।