गंगोह। छुटमलपुर। बेहट। गागलहेड़ी। नागल। अंबेहटा (सहारनपुर)। देहात क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को भी रविदास जयंती के मौके पर जगह जगह भव्य शोभायात्राओं का आयोजन किया गया। इस दौरान शोभायात्राओं में शामिल झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रही।
गंगोह में शोभायात्रा का शुभारंभ कविंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखा और नगरपालिका के पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद ने फीता काट कर किया। इससे पूर्व कमेटी अध्यक्ष मनोज कुमार ने संत रविदास जी की उतारी की। शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मोहल्लों और मार्गों से होती हुई वापस मंदिर पहुंची। मुख्य सवारी पर संत रविदास के रूप में कुणाल विराजमान रहे। लेखराज, दिनेश डाबरे, चंद्रपाल, चंद्रमोहन सहगल, सतीश कुमार, राजकुमार, विकास कुमार, मुकेश डाबरे, बृजपाल सिंह, अशोक कुमार, अरविंद कुमार, राजू वर्मा, महेंद्र, प्रकाश चंद, जोगेंद्र सहगल रहे।
छुटमलपुर के फतेहपुर भादो स्थित डाक बंगले से शोभायात्रा का शुभारंभ अमित कुमार ने किया। इसके बाद शोभायात्रा छुटमलपुर और फतेहपुर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। जगह जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। आयोजन में सतीश रावत, भगत सिंह, कमल किशोर, बालेंद्र सिंह, सुनील कुमार, प्यारे मोहन, प्रवीण कुमार, नाथीराम, मनोज कुमार, तेलूराम, सतपाल आदि का सहयोग रहा।
बेहट के मिर्जापुर पोल में संत रविदास शोभायात्रा का शुभारंभ बसपा एमएलसी महमूद अली ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा में संत रविदास समेत विभिन्न देवी-देवताओं एवं महापुरुषों की मनमोहक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। सुखपाल सिंह, रामी, संजीत, रामदास, जयप्रकाश, सोनू, धर्मबीर कबाड़ी, ब्लाक प्रमुख साढ़ौली कदीम हंसराज गौतम, पूर्व ब्लाक प्रमुख राव लईक, हाजी मुंशी नसीम अहमद, गुल मोहम्मद मलिक, सुलेमान मलिक आदि रहे।
गागलहेड़ी के रंगैल में शोभा यात्रा का शुभारंभ समिति अध्यक्ष घनश्याम ने फीता काट कर किया। शोभा यात्रा मंदिर से शुरू होकर गांव की मुख्य गलियों से गुजरती हुई वापस मंदिर में आकर समाप्त हुई। ताराचंद, काला मिस्त्री, सतीश कुमार, प्रदीप कुमार, संजय कुमार, बिजेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, तेजपाल आदि साथ रहे।
नागल में शोभायात्रा का शुभारंभ बसपा नेता रविन्द्र मोल्हू, जनेश्वर प्रसाद व फजलू रहमान ने फीता काटकर कर किया। शोभायात्रा मेनबाजार, शिव चौक, बस स्टैण्ड, जीटी रोड, ब्लाक चौराहा होते हुए रविदास मन्दिर पर सम्पन्न हुई। प्रदीप काला, नीटू, राजबीर प्रधान, मामचन्द फौजी, लेखराम, प्रमोद, विजेन्द्र, शिवचरण, अमित, दीपक, बबलू, काला, सुनील, सूर्या, मा ललित, अनिल, रविन्द्र, जगपाल, राजू पहलवान, सनातन, जयपाल प्रधान, बाबूराम आदि रहे।
अंबेहटा के गोविंदगढ़ गांव में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सत्संग हुआ तथा शोभायात्रा निकाली गई। गांव में स्थित रविदास मंदिर मे इस मौके पर हवन हुआ। सतीश कुमार ने गुरु रविदास जी के जीवन पर प्रकाश डाला। बाद में मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन भी हुआ। भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर बाद गांव में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बैंडबाजों के अलावा अनेक मोहक झांकियां सम्मिलित रही। कुलदीप कुमार चोपड़ा, दीपक कुमार, ओपीन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अंकित कुमार, बिजेंद्र, रिंकू, सुभाष चंद, अनिल कुमार आदि रहे।
गंगोह कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य संजीव गुप्ता और प्रबंध समिति सदस्यों वरुण गर्ग एवं नीरज गोयल ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। भव्या मित्तल, खुशी गर्ग, प्रिया, कनक, तुषार, रोहिणी, गुंजन आदि विद्यार्थियों ने भी विचार रखे। रामबाग परिसर में भाजपाइयों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर संत रविदास जी की जयंती मनाई गई। वैदिक हवन किया गया। डा. वीरसिंह भावुक, सभासद सुमेरचंद सैनी, दीपक गर्ग, राजाराम, गगन गर्ग, संजीव शर्मा, अंकुर प्रजापति, अंकुर भारती, डा. यूसुफ रशीद कुद्दूसी, शाहिद, आसिफ, नवाब, विनोद शर्मा आदि रहे।