फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक विक्षिप्त युवक की ठंड से मौत, खेत किनारे पड़ा मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसिक रूप से बीमार युवक की ठंड से मौत
विज्ञापन

तलहेड़ी बुजुर्ग (सहारनपुर)। सहारनपुर रोड पर मंगलवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। जिसकी मौत ठंड से होना बताई जा रही है। परिजनों के कार्रवाई से इंकार करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव उनके सुपुर्द कर दिया।
नागल के गांव गढ़ी ताजपुर निवासी ऋषिपाल का पुत्र धर्मेंद्र (30) मानसिक रूप से बीमार था। मंगलवार की सुबह उसका शव तलहेड़ी-सहारनपुर रोड पर तेलूराम के खेत के किनारे पड़ा मिला। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी पर दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र को पहले खून की उलटी हुई। उसके बाद वह खेत में भरे पानी में गिर पड़ा। पूरी रात पानी में पड़ा रहने के कारण ठंड से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तथा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करने की बात कही। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी
तलहेड़ी बुजुर्ग। तलहेड़ी स्थित सुपर मार्केट से मंगलवार को एक दुकान के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। बेगमपुर निवासी ऋषिपाल ने बताया कि वह सुपर मार्केट में मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान करता है। बाइक दुकान के बाहर लॉक करके खड़ी की गई थी। मौका पाकर किसी व्यक्ति ने उसकी बाइक चोरी कर ली। जिसकी तहरीर पीड़ित दुकान स्वामी ने पुलिस चौकी पर दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें