रविदास जयंती के लिए यातायात परिवर्तित
सहारनपुर। संत रविदास जयंती के मद्देनजर शहर से होकर गुजरने वाले वाहनों के लिए यातायात परिवर्तित किया गया है। बुधवार को शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों को रोक कर अलग-अलग मार्गों से गुजारा जाएगा। बुधवार सुबह आठ बजे से ही रूट डायवर्जन लागू हो जाएगा। इस दौरान किसी भी भारी वाहन को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। एसएसपी बबलू कुमार ने संबंधित थाना प्रभारियों को रूट डायवर्जन सख्ती से लागू कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
इस प्रकार रहेगा मार्ग परिवर्तन
1- दिल्ली-शामली की ओर से अंबाला की ओर जाने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली, नानौता में संजय चौक से गंगोह, नकुड़ के रास्ता शाहजहांपुर चौकी होकर जाएंगे।
2- दिल्ली, शामली की ओर से मुजफ्फरनगर और देहरादून की ओर जाने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली नानौता में संजय चौक से बड़गांव और देवबंद होकर जाएंगे।
3- अंबाला की ओर से शामली की ओर जाने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली शाहजहांपुर चौकी से नकुड़, गंगोह, नानौता में संजय चौक से होकर जाएंगे।
4- अंबाला की ओर से देहरादून और मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाले भारी वाहन शाहजहांपुर चौकी से चिलकाना, कलसिया, छुटमलपुर के रास्ते होकर जाएंगे।
5- मुजफ्फरनगर की ओर से देहरादून की ओर जाने वाले भारी वाहन ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली देवबंद, नागल, गागलहेड़ी होकर छुटमलपुर के रास्ते देहरादून जाएंगे।
6- विकासनगर, बेहट की ओर से दिल्ली और शामली की ओर जाने वाले भारी वाहन कलसिया तिराहे से छुटमलपुर से गागलहेड़ी, देवबंद, नानौता होकर जाएंगे।
7- देहरादून और हरिद्वार की ओर से अंबाला की ओर जाने वाले भारी वाहन छुटमलपुर से गागलहेड़ी, देवबंद, नानौता, गंगोह, देवबंद, नानौता, गंगोह, नकुड़, शाहजहांपुर चौकी होते हुए जाएंगे।
8- दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक मंडी समिति से कोई भी भारी वाहन लोड होकर बाहर नहीं आएगा।
9-दोपहर 12 बजे से राकेश केमिकल चौकी से किसी भी प्रकार का भारी वाहन नुमाइश कैंप चौकी की ओर नहीं जाएगा।
10- दोपहर 12 बजे से पुवांरका तिराहे से माता चौक की ओर किसी भी प्रकार का वाहन नहीं जाएगा।
11- दोपहर 12 बजे से भारत माता चौक से पुरानी चुंगी की ओर जाने वाला मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा। आवागमन के लिए भारत माता चौक से पहलवानपीर की ओर जाने वाला मार्ग खुला रहेगा।
12- दोपहर 12 बजे से पहलवानपीर से नवाबगंज जाने वाला मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा। पहलवान पीर की ओर से जेल चुंगी होते हुए घंटाघर का मार्ग खुला रहेगा।
13- दोपहर 12 बजे से नवाबगंज से पुरानी चुंगी की ओर से नवाबगंज से खुमरान पुल की ओर जाने वाला मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा।
14- दोपहर 12 बजे से जोगियान पुल से श्रीराम चौक, घंटाघर जाने वाला मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा। जोगियान पुल सवे घंटाघर जाने के लिए नाला पटरी होकर सपना पुल मार्ग खुला रहेगा।
15- दोपहर 12 बजे से कोतवाली देहात से शहर की ओर सभी प्रकार के व्यवसायिक वाहनों के लिए मार्ग बंद रहेगा।
16- दोपहर 12 बजे से खुमरान पुल से मोरगंज की ओर आने वाले सभी वाहनों के लिए मार्ग बंद रहेगा। वैकल्पिक मार्ग के रूप में धोबीघाट वाला मार्ग खुला रहेगा।