फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वर्ग की सुरक्षा के लिए पुलिस तत्पर - एसएसपी बबलू कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कहा है कि पुलिस जनसहयोग से अपराधों पर अंकुश लगाने में सफल हुई है। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी बृहस्पतिवार को संयुक्त व्यापार मंडल द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। थाने पर पहुंचने वालों को सम्मान दिया जा रहा है एवं उनकी शिकायतों को तवज्जो दी जा रही है। इस शासन में पुलिस बिना किसी राजनीतिक दखल एवं दबाव के कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में व्यापारियों ने इनामी शमशाद का एनकाउंटर करने वाली टीम एसएसपी बबलू कुमार, स्वाट टीम प्रभारी संजय पांडेय और निरीक्षक प्रभात सिंह के नेतृत्व वाली एसओजी टीम के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसपी देहात विद्यासागर मिश्र को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वुडकार्विंग निर्यातक एवं संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष मोहम्मद असलम सैफी, डाक्टर योगेश गुप्ता, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, डाक्टर अशोक डिमरी, डाक्टर कपिल वत्स, रवि कुमार सिंघल, राजेश गुप्ता, अखिल प्रसाद, इसरान सैफी, शकील सैफी, नीरज सिंघल, संगीता गोयल, अमजद सिद्दिकी, शबी आलम, परवेज हसन, समीर अली, राहुल सैनी, शहजाद सैफी, अली शेर, समरीन फातमा, सुरेंद्र सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें