फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों का मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रोडवेज कर्मचारियों की आम सभा में कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सभा में 25 अगस्त को लखनऊ में धरना प्रदर्शन में शामिल होने का एलान किया गया।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में में हुई आम सभा में वक्ताओं ने डिपो में प्रबंध तंत्र की ओर से डीजल एवं आय के नाम पर की जा रही कटौती पर रोष जताया। प्रबंधन को चेतावनी दी गई कि कर्मचारियों का शोषण बंद नहीं किया गया तो संगठन विवश होकर आंदोलन के लिए मजबूर होगा। आम सभा में निर्णय लिया गया कि प्रांतीय आह्वान पर 25 अगस्त को लखनऊ के टेड़ी कोठी स्थित निगम मुख्यालय पर होने वाले धरना-प्रदर्शन में सहारनपुर से अधिक से अधिक संख्या में कर्मचारी शामिल होने के लिए पहुंचेंगे।
सभा में क्षेत्रीय मंत्री रमेश कुमार, रविंद्र कुमार, नरेंद्र पंवार, नीरज कुमार, विनोद कुमार, मनोज कुमार, रामवीर, आदित्य, श्रीराम, केद्रपाल, शाखा अध्यक्ष विनोद कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें