फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पदाधिकारियों पर कार्रवाई करेगी हिंदू युवा वाहिनी

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी डा योगेंद्र सिंह राणा ने कहा कि कुछ लोग फर्जी पदाधिकारी बनकर संगठन की छवि खराब कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

योगेंद्र सिंह राणा शुक्रवार को गांव बेहड़ा संदल सिंह में वाहिनी के ब्लाक कार्यालय का शुभारंभ करने के बाद बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी का उद्देश्य समाज के दबे, कुचले और मजलूम लोगों को उनका हक दिला कर योगी की छवि को और निखारना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन की छवि निखारने के लिए जन स्वीकार्यता बढ़ाने का काम करें। ब्लाक अध्यक्ष कुंवर केतन सिंह राणा ने कहा कि सरकार समरसता बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। किसानों का कर्ज माफ करके साबित कर दिया कि बिना किसी जाति वर्ग के सभी के लिए योजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है। बैठक में भोपाल सिंह, कुशलपाल सिंह, रमेश सिंह, पवन सिंह राणा, बीर सिंह, सुल्हर राणा, मुनेंद्र राणा, अमित राणा, वकील, रमेश सिंह, अमन राणा, नीतीश पंडित, जसबीर राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें