फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षत्रीय महासभा की रथयात्रा का जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा की आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर निकाली जा रही देश व्यापी रथ यात्रा का शुक्रवार को छुटमलपुर में जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा संयोजकों ने सामान्य वर्ग के लोगों से आह्वान किया कि वे आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को घर घर से नारे के रुप में गुंजायमान करते हुए केंद्र सरकार तक पहुंचाने का काम करें।
विज्ञापन

पंचायत भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर और राष्ट्रीय मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि संविधान में संशोधन कर आर्थिक आधार पर आरक्षण देना होगा। इसके लिए पूरे देश में वे अभियान चला रहे हैं। राष्ट्रीय संगठन मंत्री विक्रमादित्य सिंह जूदेव, हरियाणा के युवा अध्यक्ष शांतनु चौहान और राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला जया सिंह जुदेव ने कहा कि वोट की राजनीति के चलते जातिगत आरक्षण को सत्तर साल से लगातार देश ढो रहा है। विजय सिंह बैंस, नर सिंह और हेम सिंह राणा ने कहा कि जातिगत आरक्षण का लाभ भी इस वर्ग के केवल संपन्न लोग ही उठा रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य सुशील राणा, गंगाली के प्रधान योगेश राणा, परविंद्र राणा, यशपाल सिंह पुंडीर, बोकी राणा, आकाश शर्मा, राजेश राणा, परविंद्र राक्का, डा देवराज पुंडीर आदि ने कहा कि जब तक आर्थिक आधार पर आरक्षण लागु नहीं होता उनका संघर्ष जारी रहेगा। संचालन मा अमर सिंह ने किया। इसके बाद फतेहपुर में डा देवराज सिंह पुंडीर के निवास पर युवा समिति के रजत राणा, अर्जुन राणा, नवदीप गोयल, विकास चौहान, अजय पुंडीर, निशांत राणा आदि ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें