सहारनपुर। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी रानी बहन को समाज कार्यों में उनके योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को प्रताप नगर सिंह कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बीके रानी बहन ने कहा कि जिस तरह से हम सभी स्वच्छता पर ध्यान देते हैं, ठीक उसी प्रकार हमें अपने मन की सफाई भी निरंतर करते रहना चाहिए। उन्होंने सभी सदस्यों को मेडिटेशन के फायदे और तरीके बताए। संस्थापक केएल अरोड़ा ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला। राजेंद्र अटल, सरदार जसवीर सिंह गंभीर, आरके जैन, सुरेंद्र लूथरा, परमजीत बोपाराय, सरोज गोयल, केसी वालिया, केएल दावड़ा, पीके शर्मा, खूब सिंह आदि ने विचार रखे। इस दौरान आरके वर्मा, राम अवतार बंसल, डॉ. केके खन्ना, कैप्टन टीएस चन्नी, विजय अरोड़ा, सरदार गुरदीप सिंह बवेजा, सीपी छाबड़ा, हरीश आहुजा, जगरोशन धीमान, जीएस जसूजा, आरपी गुप्ता, जागीर सिंह बाजवा, यशपाल मलिक, सतीश जैन, आरपीएस त्यागी, पीसी फुटेला, राजेंद्र हांडा, गुरजीत कौर, इंदर जीत सिंह बतरा आदि रहे।