फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषिकेश से पदक जीतकर लौटे दिव्यांग बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। ऋषिकेश में आयोजित अंतर राज्यीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में संकल्प संस्था के दिव्यांग बच्चों ने अनेक पदक जीतकर प्रदेश और जनपद का नाम रोशन किया। सहारनपुर लौटने पर नगर विधायक ने पदक विजेताओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

संकल्प संस्था की ओर से सौरभ, रितु, मनीषा, वंश, अबुसामी, कशिश, खुशनुमा, अनुराग और आयशा ने प्रतिभाग किया। आयशा ने कला प्रतियोिति में दूसरा स्थान हासिल किया। समूह नृत्य में संकल्प की टीम पहले स्थान पर रही। 100, 200 और 400 मीटर दौड़ में भी संकल्प संस्था के बच्चों स्वर्ण और रजत पदक जीते। शुक्रवार को लौटने पर नगर विधायक संजय गर्ग ने पदक विजेताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चे किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं। जरूरत है तो उनको सहयोग और मौका देने की। उन्होंने संकल्प संस्था के कार्यों को भी सराहा। कार्यक्रम में संकल्प की सचिव रेखा कुमार, ध्रुव अरोड़ा, राजेश मेहता, नोनिता अग्रवाल, कुलवंत सिंह, मृदुला, सतीश ठकराल, मीनाक्षी वर्मा, प्रभा त्यागी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें