फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति करेगी महारैली

विज्ञापन
विज्ञापन
आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति करेगी महारैली
विज्ञापन

सहारनपुर। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह आंबेडकर ने कहा कि वंचित समाज के संवैधानिक अधिकारों की बहाली और बढ़ोतरी के लिए राजनीतिक दल सकारात्मक प्रयास नहीं कर रहे हैं। इस वजह से वंचित वर्ग की उपेक्षा हो रही है। इसके विरोध में 17 फरवरी को सहारनपुर के गांधी पार्क में महारैली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को सहारनपुर में लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं की क्षेत्रीय बैठक हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह आंबेडकर ने कहा कि शासक वर्ग द्वारा वंचित वर्गों के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया निंदनीय है। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति इसके खिलाफ आंदोलन जारी रखेगी। जब तक एससी-एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्ग को शासन, सत्ता और अधिकारों में समानुपातिक हिस्सेदारी नहीं मिलेगी, आंदोलन चलता रहेगा। इसी के चलते आगामी 17 फरवरी को सहारनपुर में आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति महारैली का आयोजन करेगी, जिसमें आसपास के जनपदों से भी लोग शामिल होंगे। इस दौरान समिति के जिलाध्यक्ष साधूराम, संरक्षक मेहरचंद जयंत, महामंत्री योगेश कुमार, कोषाध्यक्ष सीताराम मौर्य, रविंद्र कुमार, डाक्टर विनोद कांबली, सुमित कुमार, इंजीनियर सतेंद्र, संजय तेजवाल, इसम सिंह गौतम, सुलेखचंद, सतेंद्र गौतम एडवोकेट, गौरव पारचा, विेश कुमार, अमित सरधना, एसडी गौतम, डाक्टर देवेंद्र सिंह सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें