राजीव गांधी के जयंती कार्यक्रम में अटल के निधन पर शोक
सहारनपुर। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सोमवार को 75वीं जयंती मनाई गई। कांग्रेस के जिला कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के निधन पर राष्ट्रीय शोक के चलते जयंती कार्यक्रम को सादगी से मनाया। कार्यक्रम के अंत में अटल बिहारी वाजपेई की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा।
कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। जिलाध्यक्ष शशी वालिया ने राजीव गांधी को 21वीं सदी का नायक बताते हुए उनकी कंप्यूटर क्रांति की नीति और तमाम विकास परियोजनाओं पर अपनी बात रखी। इमरान कुरैशी और प्रवीण चौधरी ने राजीव गांधी को महान नेता बताया। प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा और अशोक सैनी ने राजीव गांधी को सूचना और प्रौद्योगिकी का जनक बताया। अंत में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और पूर्व सांसद मंसूर अली खान के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। इस मौके पर शकुंतला सिंह, संजीव कौशल, गुलफाम अंसारी, अनिल काम्बोज, नसीब खान, ओमपाल सिंह, जादोराम गुप्ता, काजी शौकत हुसैन, राजेशपाल, अमन कुमार, नितिन, संजय जाटव, अरशद जमाल आदि मौजूद रहे। उधर, अखिल भारतीय राजीव गांधी कार्यक्रम प्रचार प्रसार समिति की ओर से भी पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर न्यू साकेत कॉलोनी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में यादवराम गुप्ता, संगीता देवी, प्रेमचंद, कौशल रानी, उषा रानी, किरन, प्रतिमा, मीनाक्षी, पूनम, दर्पण, शिवा, दीपांशु, विराग, वैष्णवी आदि मौजूद रहीं।