फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थम गया चुनावी शोर, अब घर-घर जाकर करेंगे अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए गंगोह और नकुड़ विधानसभा में प्रचार का शोर शनिवार शाम पांच बजे थम गया। अंतिम दिन प्रत्याशियों ने चुनावी प्रचार में ताकत झोंक दी। भाजपा और गठबंधन प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर अपने पक्ष में वोट मांगे। अब प्रत्याशी और उनके समर्थक डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर मतदाताओं को अपने समर्थन में लाने के अंतिम प्रयास में जुट गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कैराना लोकसभा उपचुनाव के प्रचार का अंतिम दिन था। प्रत्याशियों के अलावा तमाम दलों के नेताओं और समर्थकों ने नकुड़ और गंगोह क्षेत्र में ढोल-नगाड़ों के साथ घूमते हुए प्रचार किया। रिक्शाओं और दूसरे वाहनों पर लाउडस्पीकर लगाकर वोट मांगे गए। प्रत्याशियों और उनके समर्थन में आए राजनीतिक दलों के नेताओं ने गांवों में तूफानी दौरा किया। कई जगहों पर नुक्कड़ सभाएं हुई। प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शाम पांच बजे चुनावी शोर थम गया। अब प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदाताओं को रिझाने के लिए डोर-टू-डोर जनसंपर्क में कूद पड़े। चुनाव आयोग के निर्देशानुुसार पांच बजते ही प्रशासन की टीम सक्रिय हो गई है। देर शाम डीएम पीके पांडेय ने बताया कि दोनों विधानसभाओं में चुनाव प्रचार थम गया है।
आज रवाना होगी पोलिंग पार्टियां रवाना
28 मई को होने वाले मतदान के लिए रविवार को पोलिंग पार्टियां जनता रोड स्थित वेयर हाउस से रवाना होगी। डीएम ने बताया कि पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षित कर दिया गया है। एक मतदेय स्थल पर एक पीठासीन अधिकारी और चार मतदान कर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें