फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक दलों ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कैराना उप चुनाव को लेकर नकुड़ और गंगोह विधानसभा में डेरा डाले हुए नेताओं की फौज शनिवार को विदा हो गई। पिछले दस दिन से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को छोड़कर एक दर्जन मंत्री और 32 के करीब विधायक यहां अपने तरकश के तमाम तीर छोड़ गए। विपक्ष की तरफ से चौधरी अजित सिंह, जयंत चौधरी, सपा के प्रदेश अध्यक्ष और कई पूर्व मंत्री कमान संभाले थे। अब मतदाताओं को 28 मई को ईवीएम का बटन दबाकर अपना फैसला सुनाना है।
विज्ञापन

उप चुनाव को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा व विपक्ष ने कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। नकुड़ और गंगोह विधानसभा क्षेत्र में पार्टी ने चुनाव प्रचार को कई केंद्रीय मंत्रियों सहित कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक अन्य वरिष्ठ नेताओं को चुनाव प्रचार में लगाया था। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं यहां बड़ी चुनावी रैली संबोधित कर चुके हैं तथा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य नकुड़ विधानसभा क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर तीन दौरे कर चुके हैं। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यसभा सांसद विजयपाल तोमर, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र प्रताप पांडेय, केंद्रीय मंत्री सतपाल मलिक, हरियाणा के विधायक श्यामसिंह राणा, राज्यसभा सांसद कांता कर्दम, भाजपा के शिकारपुर के विधायक अनिल शर्मा, पूर्व विधायक नवाब सिंह नागर, विधायक कमल मलिक, नोएडा के विधायक सुनील शर्मा प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल, मंत्री नारायण सिंह व जसवंत सैनी सहित अन्य कई बड़े भाजपा नेता इस क्षेत्र में डेरा डाले थे। सहारनपुर सांसद राघव लखनपाल शर्मा एवं आयुष मंत्री डा. धर्मसिंह सैनी करीब दस दिन से लगातार क्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। गठबंधन की तरफ से रालोद मुखिया चौधरी अजीत सिंह, जयंत चौधरी, सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर ओमप्रकाश सिंह, ठाकुर विनोद सिंह उर्फ पंडित जी, पूर्व राज्यमंत्री साहबसिंह सैनी, प्रदेश सचिव दिनेश गुर्जर, फकीरचंद नागर, एमएलसी डा. राजपाल कश्यप, मिथलेश पाल, पूर्व मंत्री उमा किरण व प्रभु दयाल, चौधरी जगपाल सिंह गुर्जर, सपा जिलाध्यक्ष चौ. रूद्रसेन एवं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष इमरान मसूद ने भाजपा के विरोध को हवा देकर उसे भुनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें