फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने गई टीम को घेरा, पुलिस ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मिगलानी बिल्डिंग क्षेत्र में जेसीबी मशीन लेकर नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाने गई नगर निगम की टीम को विरोध झेलना पड़ा। लोगों ने हंगामा करते हुए निगम की कार्रवाई का विरोध किया। बाद में पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को लाठियां फटकार कर वहां से खदेड़ दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर निगम के अधिकारी मिगलानी बिल्डिंग क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के लिए जेसीबी लेकर पहुंचे। जेसीबी ने जैसे ही अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मजबूरन जेसीबी मशीन को रुकवाना पड़ा। लोगों ने आरोप लगाया कि बिना किसी सूचना और नोटिस के ही नगर निगम ने जेसीबी से तोड़फोड़ शुरू कर दी है। यदि पहले बताया जाता तो वह स्वयं ही अतिक्रमण हटा लेते। नाले पर बनी रैंप भी हटा दी गई, जिससे घरों और दुकानों में आना जाना भी मुश्किल हो गया है। हंगामे की सूचना मिलते ही कुतुबशेर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को लाठियां फटकार कर खदेड़ा। उसके बाद नगर निगम ने बूढ़ी माई चौक पर अतिक्रमण हटाने के साथ नाले पर बने निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
--------------
स्कूल की सीढ़ी तोड़ी, बच्चे परेशान
नगर निगम के अधिकारियों ने नाले पर बनी एक स्कूल की सीढ़ी को भी जेसीबी मशीन से तुड़वा दिया। जब स्कूली की छुट्टी हुई तो बच्चे परेशान हो गए। शिक्षकों ने बच्चों को गोद में लेकर किसी प्रकार नाला पार करवाकर उनके अभिभावकों को सौंपा। अभिभावकों ने नगर निगम की कार्रवाई पर रोष जताया।
विज्ञापन

---------------------------
--। आक्रोश को देखते हुए बीच में ही छोड़ दिया अभियान
सहारनपुर। नगर निगम के अधिकारियों ने जेसीबी से मिगलानी बिल्डिंग कालोनी में नाले पर बनी रैंप को तो तुड़वा दिया, लेकिन जैसे ही टीम रांगड़ों के पुल के पास नाले पर बनी दुकानों को हटवाने के लिए पहुंची तो लोग एकत्रित हो गए और नगर निगम के महाबली को आगे जाने से रोक दिया। नाले पर बनी दुकानों के मालिकों की नगर निगम के अधिकारियों की जमकर नोकझोंक हुई। लोगों के आक्रोश को देखते हुए नगर निगम की टीम की दुकानों को हटवाने की हिम्मत नहीं हुई और बिना अतिक्रमण हटवाए ही अभियान बीच में ही छोड़कर वापस लौट गई।
-------------
- अधिकारियों ने किया बचने का प्रयास
नगर निगम के निर्माण विभाग के अवर अभियंता राम मूरत यादव का कहना है कि नाले पर बनी दुकानों कोई समस्या नहीं है। उनका अभियान सिर्फ रांगड़ों के पुल से पहले तक ही था। उससे आगे अतिक्रमण की समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें