फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक रोगों की रोकथाम का पुख्ता इंतजाम हो: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडे ने निर्देश दिए कि संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम करें। जिला अस्पताल सहित समस्त प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर दवाईयों की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, ए.एन.एम. तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में बुखार से पीड़ित मरीजों पर नजर रखें।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय वेक्टर जनित संक्रामक रोग नियंत्रण समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एएनएम, आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के सहयोग लेने के लिए उन्हें बुखार मरीजों की जांच करने का प्रशिक्षण दिलाएं। उन्होंने कहा कि नगरीय मलिन बस्तियों में संवेदनशील बच्चों को भी पूर्णता दवाइयों दिलाई जाएं। जिलाधिकारी ने पंचायती राज विभाग अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे संवेदनशील ग्रामों में स्वच्छ भारत के अभियान के अंतर्गत ग्रामों में शौचालय का निर्माण कर ग्रामीणों को खुले में शौच मुक्त कराने के लिए कार्यों में तेजी लाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में पेय जल स्त्रोतों संसाधनों से शौचालय की दूरी के उपाय किए जाएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएस सोढ़ी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें