बेहट (सहारनपुर)। मिर्जापुर पुजनेकी के ग्रामीणों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया कि उनके गांव में मुसैल गांव का राशन विक्रेता खाद्यान्न एवं केरोसिन का वितरण करता आ रहा था, लेकिन अब उसने उनके गांव में वितरण करना बंद कर दिया है और अपने गांव में ही लोगों को राशन वितरण कर रहा है। मुसैल उनके गांव से दो किमी की दूरी पर पड़ता है। जब उन्होंने दूरी होने के कारण अपने गांव में ही राशन वितरण किए जाने की बाबत विक्रेता से कहा, तो आरोप है कि उसने मुसैल में राशन वितरण करने से साफ इंकार कर दिया। अब वह उसके गांव में राशन लेने जाते है, तो वह निर्धारित मात्रा से कम राशन देता है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में भी विक्रेता की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा सका। ग्रामीणों ने एसडीएम से उनके गांव में राशन वितरण कराए जाने की मांग की है। शिकायत करने वालों में जय कुमार, सोनी कुमार, रोहित, रमेश, सुनील कुमार, नीरज शर्मा, पप्पू, मुकेश, सचिन, शीशपाल, सोनी कुमार, महेंद्र सिंह आदि शामिल है।