फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूजा अर्चना के बाद किया होलिका दहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूजा अर्चना के बाद किया होलिका दहन
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर में विधि विधान से पूजा अर्चना के साथ होलिका दहन हुआ। लोगों ने होलिका परिक्रमा कर पूजन किया। होलिका दहन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। बसंत पंचमी पर विद्या, बुद्धि, ज्ञान और वाणी की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती पूजन से होलिका लगाने की शुरूआत हो जाती है। फाल्गुन मास की पूर्णिमा से एक दिन पूर्व तक होलिका को फूंस पत्ती, लकड़ी, उपले लगाकर विशाल रूप दिया जाता है। बृहस्पतिवार को महानगर में करीब 500 जगहों पर होलिका का दिनभर पूजन किया गया। माता-पिता के साथ बच्चे गले में हार डालकर होलिका स्थल पर पहुंचे। होलिका की परिक्रमा कर धागा लपेटा गया और बेर, फलों, पकवानों तथा मिठाईयां अर्पित कर होलिका का पूजन किया गया। शाम के समय 7:40 बजे शुभ मुर्हूत में शहर के घंटाघर, कलक्ट्रेट तिराहा, रामनगर पठानपुरा, गोविंदनगर, शारदानगर, खलासी लाइन, रेलवे कालोनी, चंद्रनगर, नवीनगर, हकीकतनगर, नुमाइश कैंप, श्री भूतेश्वरनगर, मटिया महल, रानी बाजार, दीनानाथ बाजार, बड़तला यादगार, गांधी कॉलोनी, बाबा लाल दास रोड, चिलकाना रोड, सम्राट विक्रम कॉलोनी, नवाबगंज, साकेत कॉलोनी, आवास-विकास, मिशन कंपाउंड आदि सहित अन्य जगहों पर होलिका दहन किया गया। इससे पूर्व मोहल्लावासी एकत्र होकर होलिका स्थल पर पहुंचे। पंडित को बुलाकर विधि-विधान से पूजा अर्चना करने के बाद होलिका को अग्नि दी गई। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन

डीजे की धुन पर थिरके युवा
सहारनपुर। होलिका दहन के साथ कई जगहों पर युवाओं ने डीजे सिस्टम लगवाया। होलिका दहन के बाद डीजे की धुन पर युवाओं ने जमकर डांस किया और अबीर गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें