फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर तीन साल के मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। गांव आभा में तालाब के पास खेल रहे तीन वर्षीय बालक की तालाब में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना नानौता क्षेत्र के गांव आभा निवासी शाहनवाज खान का मकान तालाब के पास बना है। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8 बजे शाहनवाज का तीन वर्षीय पुत्र फरहाद खान तालाब के पास खेल रहा था। इसी बीच वह अचानक लापता हो गया। जिसकी परिजनों द्वारा काफी तलाश की गई। लेकिन उसका कहीं पता नहीं लग पाया। सुबह करीब 10 बजे बालक का शव तालाब में दिखाई दिया। बालक का शव मिलने पर परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजनों द्वारा बालक का बिना किसी कानूनी कार्रवाई के बाद दफना कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें