फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर शहर में भारी वाहनों का प्रवेश बंद, किया यातायात मार्ग परिवर्तित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। होली पर्व पर शहर में रूट डायवर्जन कर दिया गया है। डायवर्जन के दौरान कोई भी भारी वाहन को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में रूट डायवर्जन को बृहस्पतिवार एक मार्च की दोपहर 2 बजे से लागू कर दिया जाएगा। शहर में होली पर किसी प्रकार की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश को वर्जित कर दिया गया है।
--। यह रहेगा रूट डायवर्जन
1. दिल्ली, शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें अंबाला की ओर जाना है, वे नानौता में संजय चौक से गंगोह, नकुड़ के रास्ते शाहजहांपुर चौकी होकर जाएंगे।
विज्ञापन

2. दिल्ली, शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें मुजफ्फरनगर, देहरादून की ओर जाना है, वे नानौता में संजय चौक से बड़गांव के रास्ते देवबंद हेाकर जाएंगे।
3. अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है, वे शाहजहांपुर चौकी से नकुड़, गंगोह, नानौता में संजय चौक से होकर जाएंगे।
4. अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें देहरादून व मुजफ्फरनगर की ओर जाना है वे शाहजहांपुर चौकी से चिलकाना, कलसिया, छुटमलपुर के रास्ते होकर जाएंगे।
5. मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें देहरादून की ओर जाना है, वे देवबंद, नांगल, गागलहेड़ी होकर छुटमलपुर के रास्ते देहरादून जाएंगे।
विज्ञापन

6. विकासनगर, बेहट की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली) जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है, वह कलसिया तिराहे से छुटमलपुर से गागलहेड़ी, देवबन्द, नानौता होकर जाएंगे।
-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें