फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य से पिछड़ने वाले चिकित्साधिकारी होंगे दंडित : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी पीके पांडेय ने कलक्ट्रेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत गठित जिला स्वास्थ्य समितिशासी निकाय की मासिक बैठक की समीक्षा के दौरान सीएमओ को डाक्टर या सुपरवाइजर को काम न करने पर उन्हें दंडित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सहारनपुर फीडिंग में नंबर एक पर क्यों नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी वार्ड टीकाकरण से छूटना नहीं चाहिए। उन्होंने सभी विकास खंडों के डाक्टर को निर्देशित करते हुए कहा कि आपके यहां सुपरवाइजर कार्य नही कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में बैठक के दौरान डीएम ने कहा समझाने से भी सुपरवाइजर कार्य में रुचि नही लेता तो उसको सस्पेंड किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास खंड क्षेत्र में स्थित सीएचसी में डिलीवरी बहुत कम होती है, वह जिला अस्पताल को रेफर कर देते हैं। उन्होंने कहा कि कारण सहित बताया जाए कि डिलीवरी वहां क्यों नहीं होती है। जिलाधिकारी ने डीपीओ को कहा कि जिन गर्भवती महिलाओं का हीमोग्लोबिन कम है उन्हें आयरन की गोली व पौष्टिक आहार खिलाया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजीव रंजन, डा सत्य सिंह, एसडीएम संगीता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें