फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी राशन कार्ड बनवाए जाने की शिकायत पर डीएसओ की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। फर्जी अंत्योदय राशन कार्डों की जांच कराने को लेकर की गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने एमबीडी चौक स्थित राशन डिपो पर छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान उन्होंने कई कार्डधारकों के यहां पहुंचकर उनसे पूछताछ भी की।
विज्ञापन

विश्व मानव अधिकार परिषद के प्रदेश महामंत्री मुमताज अहमद ने 28 अगस्त 2017 को जनसूचना अधिकारी जिला पूर्ति अधिकारी से सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत एमबीडी चौक स्थित डिपो नंबर तीन के राशन डीलर अशफाक के यहां क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी प्रतिभा शर्मा द्वारा फर्जी अंत्योदय राशन कार्डों की जांच के संबंध में जानकारी मांगी थी। जिसमें दर्जनभर से अधिक लोगों ने राशन डीलर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। उस पर क्या कार्रवाई हुई इस बारे में भी पूछा गया था। जिसका संज्ञान लेते हुए मंगलवार को जिला पूर्ति अधिकारी सतीश मिश्रा ने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी प्रतिभा शर्मा, पूर्ति लिपिक अरुण कुमार, राजवी शर्मा, इंद्राज शर्मा आदि के साथ डिपो नंबर तीन पर छापा मारकर वहां दस्तावेजों की बारीकी से जांच की तथा राशन डीलर अशफाक से पूछताछ की। इसके अलावा डीएसओ कई शिकायतकर्ताओं के घर भी पहुंचे। हालांकि छापे के दौरान क्या खामियां मिलीं इस पर डीएसओ ने कहा कि जांच कर ली गई है अनियमितता पाई जाती है तो डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें