फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हज पर सब्सिड़ी खत्म करना केंद्र सरकार का स्वागत योग्य फैसला : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रखी हैं, जिनका प्रत्येक वर्ग को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं से लोगों को लाभांवित कराने में सहयोग करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने डाक बंगले पर जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने उपजिलाधिकारी और अधिशासी अभियंता विद्युत को मौके पर बुलाकर समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। सांसद ने कहा कि जनता के हित में कार्य करते हुए समस्याओं का निस्तारण कराया जाए। केंद्र सरकार द्वारा हज पर सब्सिडी खत्म करने के सवाल पर सांसद ने कहा कि फैसला स्वागत योग्य है। सरकार जितनी रकम हज की सब्सिड़ी में देती थी, उस पैसे को अब अल्पसंख्यक समुदाय की बच्चियों की शिक्षा पर खर्च किया जाएगा। इससे अल्पसंख्यक समाज शिक्षित होगा। सांसद ने कहा कि वह महीने में एक बार देवबंद आकर लोगों की समस्याएं सुना करेंगे। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने सांसद का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष गजराज राणा, अरुण गुप्ता, विकास पुंडीर, प्रवीण गोयल, राहुल त्यागी, बिजेंद्र गुप्ता, पवन धीमान, शशि त्यागी, विकास देशवाल, नरेश शर्मा, डॉ. उपेंद्र सिंह, सुनील धीमान, श्याम चौहान, अर्जुन सिंघल, दीपक वर्मा, राखी भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें