फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में आई 29 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। तहसील सदर में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 29 शिकायतें आईं। इनके त्वरित समाधान के लिए एसडीएम सदर संगीता ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की 29 शिकायतें आईं। इनमें राजस्व विभाग की 7, पुलिस विभाग की 8, विद्युत निगम की 4, नगर निगम की 2, आपूर्ति विभाग की 2 शिकायतें थीं। इसके अलावा श्रम विभाग, समाज कल्याण विभाग की शिकायतें भी थी। इस पर एसडीएम सदर ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का जल्द समाधान कराने के निर्देश दिया। इस दौरान सीओ सदर इंदू सिद्धार्थ, तहसीलदार सदर प्रीति सिंह और कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
तहसीलदार ने कंबल बांटे
सहारनपुर। तहसीलदार सदर प्रीति सिंह ने मंगलवार को गरीब और असहाय लोगों को 350 कंबल बांटे। कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन की ओर से कई स्थानों पर कंबल वितरण किया जा रहा है। मंगलवार को तहसीलदार सदर ने कंबल वितरण किया गया।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण संयंत्र स्थापित
सहारनपुर। गन्ना एवं चीनी उद्योग के प्रमुख सचिव संजय आर भूसरेड़ी के आदेश पर सहकारी चीनी मिल सरसावा में प्रदूषण नियंत्रण संयंत्र स्थापित कर दिया गया है। उप गन्ना आयुक्त डॉ. दिनेश्वर मिश्र ने बताया कि सरसावा स्थित भारतीय वायु सेना के एयर बेस के अधिकारियों द्वारा चीनी मिल से उत्सर्जित हो रही फ्लाई ऐश से फैल रहे प्रदूषण की शिकायत प्रमुख सचिव से की गई थी। इस पर उन्होंने मिल में प्रदूषण नियंत्रण संयंत्र स्थापित कराकर क्षेत्र को फ्लाई ऐश से मुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें