फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग के 13 हजार छात्र शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि से वंचित

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग के 13 हजार छात्र शुल्क प्रतिपूर्ति की राशि से वंचित
विज्ञापन

सहारनपुर। जिले में पिछड़े वर्ग के 13 हजार छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि नहीं मिली है। इसी तरह आठ हजार छात्र छात्रवृत्ति से वंचित रह गए हैं। इसको लेकर पीड़ित विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। इन छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति दिलवाने के लिए विभाग ने शासन को पत्र लिखा है।
जिले के स्कूलों और शिक्षण संस्थाओं में तालीम ले रहे पिछड़ा वर्ग के 16 से हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने शुल्क प्रतिपूर्ति और छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। जिल पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर फार्मों को सत्यापित कर शासन को ऑनलाइन भेज दिया था, लेकिन इनमें से मात्र तीन हजार छात्रों के खातों में ही शासन से शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि आई है। बाकी 13 हजार छात्र इससे वंचित हो गए हैं। इसी तरह आठ हजार छात्रों को छात्रवृत्ति मिली है और बाकी आठ हजार के खातों में पैसा नहीं आया है, जिसको लेकर छात्र-छात्राएं विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। छात्रों की परेशानी को देखते हुए विभाग की ओर से शासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
मिलेगा सभी को लाभ: शरद
सहारनपुर। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शरद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि बजट न होने की वजह से 13 हजार छात्रों को शुल्क प्रतिपूर्ति और आठ हजार छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिली है, लेकिन शासन की ओर से दोबारा फार्म सत्यापित कराने के निर्देश दिए गए हैं। उम्मीद है कि जल्द सभी छात्रों को इसका लाभ मिल जाएगा। इसको लेकर मुख्यमंत्री की ओर से भी निर्देश जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें