टैक्स नहीं चुकाने पर दो भवन सील
सहारनपुर। हाउस टैक्स की वसूली के लिए नगर निगम के कर विभाग और प्रवर्तन दल ने मंगलवार को साझा अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने हाउस टैक्स नहीं चुकाने पर दो भवनों को सील कर दिया। अन्य बकाएदारों से हजारों रुपये की वसूली की गई।
नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देश पर मंगलवार को मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी और प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल बीएस नेगी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई शुरू किया। पेपर मिल रोड पर कपिल विहार में वर्षों से टैक्स नहीं चुका रहे दो भवन सील किए गए। अन्य बकाएदारों से 36993 रुपये का टैक्स वसूला गया। टीम में दिनेश यादव, विनय शर्मा, नरेश, हेमराज, पवन, नवाबुद्दीन, विकास, अक्षय, संचित आदि शामिल रहे।
---------
प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ी
सहारनपुर। प्रवर्तन दल के द्वारा प्रतिबंधित पॉलिथीन और प्लास्टिक उत्पादों के विरुद्घ अभियान चलाया गया। मंडी समिति स्थित सब्जी मंडी और बेहट रोड पर रेहड़ी और दुकानों पर प्रतिबंधित आइटम मिले। उक्त सामग्री जब्त करने के साथ ही दुकानदारों पर 9400 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। टीम में कर्नल बीएस नेगी, कैप्टर नरेशचंद, हेमराज, प्रदीप, शिव कुमार, प्रकाशचंद आदि शामिल रहे।